भाजपा की धनवार मंडल कार्यसमिति की बैठक
गिरडीह, जून 8 -- राजधनवार। भाजपा के धनवार मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को अरगाली गांव के दुखिया महादेव के पास संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह शामिल हुए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद साव ने की। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेता अजय रंजन सिंह, श्याम सिंह, अविनाश सहित जिले के सम्मानित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मंडल कार्यशाला की तैयारी को लेकर भाजपा सेवई मंडल की बैठक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.