काशीपुर, मार्च 31 -- जसपुर। ग्राम करनपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में पीएम मोदी,सीएम धामी की सरकार के कार्यकाल के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यशाला के प्रथम दिवस की अध्यक्षता शीतल जोशी एवं ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने की। दूसरे दिन की अध्यक्षता डॉ. युनूस चौधरी, खड़क सिंह , मुकेश कुमार ने की। अतिथियों ने कहा कि भाजपा की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा अनुशासित पार्टी एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। संयोजक लक्ष्मी भंडारी , सचिन बाठला, देवेंद्र सिंह रहे। यहां कमल चौहान, बब्लू चौधरी, राजकुमार गुंबर, सत्यपाल, प्रगट सिंह, विजय मेंबर, रेखा तिवारी, हरिओम, दीपक गिरी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...