सासाराम, जुलाई 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। नगर के गौरक्षणी स्थित भाजपा उत्तरी मंडल कार्यालय में बुधवार की देर शाम भाजपा की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बृजेश सिंह ने की। बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य सुधीर सिंह प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता और बूथ संगठन हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्येक माह आयोजित मंडल स्तरीय बैठकों में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर सुनने तथा उसकी समीक्षा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mau News: भाजपा मंडल प्रथम की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...