रांची, मई 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत को लेकर सिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बस स्टैंड से काली मंदिर चौक तक विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा के बढ़ते जनाधार के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और जनता के विश्वास की जीत है। इस मौके पर अंबुजा रजक, राजेन्द्र प्रसाद साय, अबनी साहू, कृष्णा रविदास, खान सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर कोटालपोखर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाइयां यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.