बिजनौर, मई 5 -- नगीना। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में प्रांतीय पार्षद भाजपा रोहित कुमार रवि एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पुन:प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी एवं इस बार नगीना की जनता नगीना में कमल का फूल खिलाएगी। इस अवसर पर सक्रिय सदस्य भाजपा संतोष देवी, अध्यक्ष अंबेडकर स्मारक समिति सुगम चंद, जिला महामंत्री बीजेपी अस मोर्चा कयूम राईन, पूर्व सभासद तिलकराज, मंडल मंत्री सरदार हरमीत सिंह, मनोहर सिंह, प्रीतम सिंह, दीपक कुमार भाऊ, सत्यदेव सिंह, महिपाल सिंह, विकास कुमार, सनी कुमार, हिमांशु नंदा, अमन कुमार, अमोल कुमार आदि रहे। यह भी ...