दुमका, मई 6 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ स्थित नागनाथ चौक में पश्चिम बंगाल चुनाव सहित तीन राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद के उपस्थिति में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी के अगुवाई में दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गई और अबीर गुलाल के साथ पटाखे भी फोड़े गए।भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न को लेकर होली एवं दीपावली एक साथ मनाई। इस अवसर पर नरेश पंडा, स्वरूप सिंहा, राजेश गुप्ता, भाजपा युवा नेता सह नगर पंचायत के वार्ड पार्षद केशव कुमार गुप्ता, संदीप कुमार पांडेय, रंजीत कुमार पांडेय, बालमुकुंद ठाकुर, शैलेश राव, मनोज कुमार, पप्पू सिंह, दीवानी र...