भाजपा की जीत पर जैनामोड़ में विजय जुलूस, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
बोकारो, मई 4 -- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जैनामोड़ में सोमवार को जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा जरीडीह प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकाला और जीत की खुशी उत्साहपूर्वक मनाई। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। पूरे क्षेत्र में "जय श्री राम" और भाजपा के समर्थन में लगाए गए नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोग सड़कों पर उतरकर जश्न में शामिल हुए। इस अवसर पर नेताओं ने चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह भी पढ़ें- बंगाल, असम व पुडुचेरी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.