हाथरस, मई 4 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। तीन राज्यों में भाजपा की एतिहासिक पर जिले भर में भाजपा कार्याकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी और ढोल नगाड़े पर कार्यकर्ता खूब थिरके। जगह जगह मिष्ठान वितरित किया गया। हर जगह जय भी राम के जयकारे लगते नजर आए। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सुकता थी। सुबह से ही लोगों ने रुझान देखना शुरु कर दिया। जैसे ही सुबह के ग्यारह बजे तो भाजपा के पक्ष में रुझानों का आना शुरु हो गया। दोपहर एक बजे रुझानों में बंगाल में बीजेपी की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनती दिखी तो भाजपा कार्यालय पर जश्न शुरु हो गया। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, रामवीर सिंह भैयाजी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ म...