भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में 7 सितंबर के धरने की बनाई रणनीति,
काशीपुर, सितम्बर 5 -- बाजपुर। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें सात सितंबर को प्रस्तावित सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन की तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा कर रूपरेखा तय की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कांग्रेस पर जातिगत राजनीति के जरिए समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम संयोजक यशपाल राजहंस ने कहा कि कांग्रेस के दलित हितैषी होने का दावा उसके ऐतिहासिक आचरण के विपरीत है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने भी कांग्रेस पर समाज को जात-पात में बांटने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.