लातेहार, सितम्बर 6 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान-25 वर्ष के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता एवं प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम की प्रदेश सह संयोजक सीमा शर्मा रहीं। कार्यशाला में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सेवा एवं समर्पण के संकल्प तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाल...