उरई, मार्च 22 -- कालपी। जिला भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी में कालपी के अमित पांडेय को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खुशी जताई है। राम चबूतरा निवासी सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्में स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त पिता गणेश नरायण पाण्डेय के छोटे बेटे अमित पाण्डेय दो बार कालपी नगर भाजपा के 8 वर्ष से अधिक नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। युवा अवस्था में अमित ने भाजपा की राजनीति में कदम रखा। ब्यवहार और सबको साथ लेकर चलने की कला से प्रांतीय एवं जिला नेतृत्व को प्रभावित कर सफलता पाई। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उनको भाजपा जिला उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदारी पद का दायित्व सौंपकर अपना विश्वास जताया है। नगर व क्षेत्र के तमाम राजनीतिक जनों, समाजसेवियों अधिवक्ताओं शिक्षाविदों व्यापरियों गणमान्य जनों ने अमि...