पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। बहुप्रतीक्षित भाजपा की जिला कार्यकारणी घोषित हो गई है। नई जिलाकार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्री समेत एक कोषाध्यक्ष के साथ 68 सदस्यों वाली टीम फाइनल की गई है। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद जारी सूची में कई लोगों का प्रमोशन हुआ है तो कई लोगों के नाम चर्चा में है। फिलहाल सूची में स्थान न पाने वालों का मन भारी है। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए हो रही है। पिछले दिनों मेरठ से आए पर्यवेक्षक हरिओम शर्मा ने यहां आकर कई चरणों में मंथन किया था। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य समेत क्षेत्रीय विधायकों और अन्य वरिष्ठ भाजपाईयो संग चर्चा भी की गई थी। इसके बाद रिपोर्ट लखनऊ में दी गई। अब जारी की गई जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.