रांची, जनवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मधुपुर की घटना पर भाजपा नेताओं की जांच समिति को महज एक राजनीतिक स्टंट और आईवॉश करार दिया। उन्होंने कहा कि मधुपुर के लालगढ़ में हर हाल में समाज की एकता, भाईचारा और सौहार्द कायम रहे। इससे खिलवाड़ करना कतई स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। सभी को अपने धर्म के अनुसार आराधना करने का अधिकार है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और चौकन्ना है। भाजपा का प्रयास हमेशा यह होता है कि किसी भी तरह से धार्मिक और सांप्रदायिक उन्माद को फैलाया जाए। मधुपुर की घटना को इसी रूप में देखा जाना चाहिए। जिस तरह से भाजपा नेता झारखंड सरकार के मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। पार्टी की तो मांग है कि इस पूरे मामले में भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.