रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- सितारगंज, संवाददाता। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नारायण पाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता बदलाव को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी और जनता बदलाव के मूड में है। पाल ने कहा कि उद्योगों में रोजगार न मिलने और ठेकेदारी प्रथा के कारण युवाओं का शोषण हो रहा है। एनडी तिवारी सरकार में 70 प्रतिशत स्थानीय रोजगार का शासनादेश जारी हुआ था, लेकिन वर्तमान में इसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर मौन है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी सड़कों पर आंदोलन कर रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि समाज का हर वर्ग परेशान है। स्थानीय टिकट को लेकर पार्टी में असंतोष के सवाल पर उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.