अमरोहा, अप्रैल 14 -- मंडी धनौरा। सोमवार को नगर के कंचन बाजार में आयोजित भाजपा के चलो गांव की ओर चौपाल कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें विकास को लेकर लगातार काम कर रही हैं। इससे देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है। मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार का बखान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। इस दौरान जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.