भाजपा की ग्राम चौपाल में गिनाईं सरकार की योजनाएं
आगरा, जून 12 -- विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावनी में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं, संगठन के सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। ग्राम चौपाल के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब, किसान एवं युवाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मंथन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान मुख्य अतिथि डा. बीडी राना ने कहा कि ग्राम चौपाल कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.