देवरिया, नवम्बर 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी युवजन की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की गई। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई एवं बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम पर है। प्रदेश की जनता एक तरफ महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। भाजपा सरकार के पास बेरोजगारों को रोजगार देने की कोई योजना नहीं है। भाजपा ने नौजवानों को ठगने का काम किया है। भाजपा और उसकी सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। संविधान और कानून का शासन खत्म हो गया। खुलेआम भ्रष्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.