नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- नई दिल्ली। रामनारायण श्रीवास्तव। बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का संयुक्त संकल्प पत्र जारी कर गठबंधन के लिए भावी स्थितियां साफ कर दी हैं। फिलहाल यह प्रयोग बिहार के लिए ही है, लेकिन लोकसभा चुनावों में मजबूत गठबंधन के लिए इस पर आगे बढ़ा जा सकता है। अयोध्या और कश्मीर का मुद्दा समाप्त होने के बाद अब भाजपा और सहयोगी दलों में मुद्दों को लेकर ज्यादा अंतर नहीं है। सामाजिक और आर्थिक विकास खासकर पिछड़ा, युवा, महिला, रोजगार, विकास व आत्मनिर्भर भारत के मुद्दों पर सभी एकमत हैं। बिहार में विपक्षी महागठबंधन के संयुक्त घोषणा के चलते राजग को भी उसी रास्ते पर चलना पड़ा है। वैसे भी भाजपा वहां पर गठबंधन में सहयोगी दलों खासकर जदयू के साथ बराबरी पर है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि संयुक्त घोषणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.