रांची, सितम्बर 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने अमेरिका में एच-1बी वीजा फीस को लगभग 88 लाख रुपये तक बढ़ाए जाने पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीधे-सीधे भारतीय आईटी सेक्टर और लाखों प्रोफेशनल्स के भविष्य पर संकट का ताला लगाने जैसा है। मोदी सरकार विदेशी दौरों और इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है, लेकिन भारतीय युवाओं और प्रोफेशनल्स के हितों की रक्षा में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा की खामोशी देश के साथ धोखा है। उन्होंने बताया कि पहले जहां तीन साल की वीजा फीस केवल 5,000 डॉलर थी, वहीं अब यह बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर कर दी गई है। हर साल लगभग तीन लाख भारतीय एच-1बी वीजा पर अमेरिका जाते हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय ही होते हैं। ऐसे में इसका सबसे बड़ा नुकसान भारत को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.