भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति पर विवाद, नामित सदस्य ने उठाए सवाल
देवरिया, सितम्बर 5 -- तरकुलवा (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति के गठन के दूसरे दिन ही कार्य समिति में नामित एक सदस्य ने मोर्चा खोल दिया। क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए अम्बुज शाही ने अपने ही संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दायित्व से मुक्त किए जाने की मांग कर दी है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री पर आरोप लगाया है। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के द्वारिका गांव निवासी अम्बुज शाही ने अपने पत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर भी संगठनात्मक स्तर पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे सामाजिक-राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण के बावजूद उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी नहीं दी गई। यह भी पढ़ें- प्रदेश के बाद भाजपा की क्षेत्रीय टीम से भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.