कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7 मार्च से शुरू होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कटिहार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की गई। संगठनात्मक व्यवस्था, सत्रों की रूपरेखा, वक्ताओं की सूची और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में मंडल कार्यकारिणी के सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.