बलिया, फरवरी 19 -- बलिया। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' की कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि सुनील गुप्त ने कहा कि पहले संगठन का निर्माण, फिर कार्यकर्ता निर्माण और उसके बाद राष्ट्र निर्माण होता है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर विशेष जोर दिया। गुप्त ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया, साथ ही प्रशिक्षण को विचारधारा के विस्तार का प्रमुख साधन बताया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के अनुसार, जिला स्तर पर दो दिवसीय और मंडल स्तर पर 24 घंटे की कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर देवेंद्र यादव, धनंजय कनौजिया,विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, मुक्तेश्वर सिंह, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.