बुलंदशहर, मार्च 14 -- शनिवार को नगर में भाजपा के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यशैली की जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करना चाहिए।वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.