लखीमपुरखीरी, जून 25 -- भाजपा कार्यालय पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष पर छह जुलाई तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की। उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया। जिलाध्यक्ष ने जिले के लोकतंत्र सेनानी मनोहर सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताने वाले मुखर्जी ने इसके लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया। आज मुखर्जी की जन्मस्थली पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का परचम लहरा रहा है। यह भी पढ़ें- डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को साकार कर रही भाजपा: विकास अग्रवाल साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारत का संविधान लागू ...