भाजपा की कलश यात्रा 11 मंडलों में भ्रमण करेगी
नोएडा, अगस्त 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। संत रविदास की 650वीं जयंती, गुरु पूर्णिमा एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को ग्रेटर नोएडा मंडल के सेक्टर बीटा में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं का सम्मान कर सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया गया। कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता तथा भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा मंडल से दनकौर मंडल और रबूपुरा मंडल के लिए प्रस्थान की। कलश यात्रा सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगी।जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। यह भी पढ़ें- श्री गुरु रविदास कलश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.