भाजपा की एसआईआर कार्यशाला में नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर
धनबाद, अगस्त 8 -- जोड़ापोखर। भाजपा झरिया विधानसभा के अंतर्गत जोड़ापोखर, भागा और भौरा मंडल की संयुक्त एसआईआर कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा बीएलए-1 राजकुमार अग्रवाल ने की और संचालन जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष अजय दास ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय मौजूद रहे। कार्यशाला में राजकुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता न छूटे और अयोग्य मतदाता सूची में न रहे। उन्होंने नए मतदाताओं से जल्द फॉर्म-6 भरने की अपील की। महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने इसे राष्ट्रहित का कार्य बताते हुए कहा कि किसी भी योग्य नागरिक का नाम कटना नहीं चाहिए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डिगवाडीह में भाजपा का एसआईआर पर कार्यशाला में तीन मंडल के कार्यकर्ता हुए श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.