प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर के विधानसभा का उपचुनाव परिणाम भाजपा की उल्टी गिनती की शुरु होने का संकेत है। बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता रूढ़ दल है। दोनों उपचुनावों में भाजपा सरकार ने अपनी जीत के लिए सत्ता व सरकारी तंत्र को भी पूरी ताकत से लगा रखा था। इसके बावजूद दतिया, बांकीपुर में भाजपा निर्णायक मतों से चुनाव हार गई। यह बातें राज्यसभा सांसद और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर भी देश की जनता में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है। यह भी पढ़ें- दतिया 2 बार कैसे हारी भाजपा, कांग्रेस का स्टार कौन; नरोत्तम मिश्रा फैक्टर का कितना असर भाजपा के दोनों गढ़ में पराजय से यह स्पष्ट है कि आने वाल...