भाजपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: राजेंद्र तड़ियाल
रिषिकेष, मई 3 -- भाजपा श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रविवार को राणा फार्म में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक इन उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। रविवार को श्यामपुर स्थित राणा फार्म में भाजपा के श्यामपुर मंडल की मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा सरकारें जनहित के लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करें। मौके पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, दान सिंह रावत, अमन त्यागी, पुष्पा ध्यानी, श्यामपुर मंडल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.