लखनऊ, अप्रैल 7 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा में आपसी लड़ाई का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इससे प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा शासन में खुद को ठगा महसूस कर रही है।अजय राय ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम का हवाला देते हुए भाजपा के भीतर असंतोष का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 साल से प्रदेश में योगी सरकार है, लेकिन सरकार अपनी जवाबदेही के बजाय कांग्रेस पर देश के साथ विश्वासघात के झूठे आरोप लगा रही है। इसका जवाब जनता ने 2024 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को जिताकर और बीजेपी को हराकर दे दिया है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों से किए गए वादे भाजपा ने पूरे नहीं किए। अजय राय ने कहा कि 2022 के चुनावों में जो वादे किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.