अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, निज संवाददाता भाजपा द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत अररिया नगर मंडल में गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक आधार, अनुशासन तथा जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के विभिन्न आयामों से अवगत कराना था।प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता, सेवा भाव एवं संगठन विस्तार के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा शामिल हुए।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निरंतर समाज के बीच रहकर सेवा और संगठन का ...