लखनऊ, सितम्बर 3 -- प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने गुरुवार को घोषित अपनी अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति में जातीय समीकरण को पूरी तरह साधने की कोशिश की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर घोषित 34 सदस्यीय टीम में पिछड़ा और सवर्ण वर्ग को लगभग बराबर जगह दी है, जबकि दलित और अति दलित को भी पर्याप्त हिस्सेदारी मिली है। अवध क्षेत्र की 34 सदस्यीय नयी कार्यसमिति में दस उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और इतने ही सदस्य बनाए गए हैं। इसमें 15 ओबीसी, 16 सवर्ण, तीन दलित और अति दलित पदाधिकारी शामिल हैं। टीम में नॉन-यादव पर फोकस किया गया है। ओबीसी में मौर्य, लोधी, कुर्मी, निषाद, राजभर, पाल को उपाध्यक्ष से लेकर सदस्य तक हर स्तर पर जगह देकर भाजपा ने सपा के पीडीए को काउंटर करने की रणनीति बनाई है। वहीं, सात ब्राह्मण और छह क्षत...