भाजपा किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर दिखाए: मोना मिश्रा
लखनऊ, अप्रैल 30 -- नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि देश की आधी आबादी अपने हक के लिए सरकार की तरफ देख रही है, लेकिन भाजपा और मोदी सरकार इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है, भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति बंद करे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर दिखाए। सपा की रागनी सोनकर ने सभी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। यह भी पढ़ें- विधान परिषद- महिला आरक्षण बिल को गिराने का नहीं था कोई औचित्य- ध्रुव कुमार त्रिपाठीमहिला आरक्षण का मुद्दा उन्होंने कहा कि यह पक्ष - विपक्ष का मुद्दा नहीं, यह राजनीति का मुद्दा नहीं यह देश कि आधी आबादी के हक और अधिकार का मुद्दा है। भाजपा विपक्ष पर आरोप लगा रही, लेकिन यह नहीं बता रही कि जब महिला आरक्षण विधेयक कानून बिल 2023 में पास हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.