रिषिकेष, जनवरी 6 -- भाजपा रानीपोखरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा को किसान मोर्चे में गढ़वाल सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। मंगलवार को मंडल कार्यालय में अध्यक्ष गीतांजलि रावत की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। सहसंयोजक ने दायित्व को लेकर केंद्र और राज्य नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं का उनतक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया। मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, बीर सिंह कठैत, विक्रम भंडारी, आयुष मल्ल, नवीन चौधरी, कमलेश रावत, सुभाष रावत, जीवन चौहान, सुनील यादव, अनिल कुमार, अभिषेक कृषाली, सूरज रावत, रोहन कोहली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...