बोकारो, दिसम्बर 30 -- दामोदा। भाजपा किसान मोर्चा बोकारो के कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक दुगदा स्थित आईटीआई के प्रांगण में की गई। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर महथा ने की। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी की धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये होगा लेकिन फिलवक्त इसका समर्थन मूल्य 2450 रुपये है और राज्य भर के पैक्स धानों को खरीदने से आनाकानी कर रहे हैं। इससे किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। पूरे राज्य में अन्य प्रदेशों के लोग बिचौलिए के रूप में धान खरीद कर यहां से ले जा रहे हैं जिससे किसानों को काफी क्षति हो रही है। किसानों के सवाल को लेकर भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.