बोकारो, सितम्बर 5 -- जैनामोड़ निवासी अर्जून सिंह को शुक्रवार को पार्टी के आलाकमान ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।  इसके पूर्व वे  भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री के पद पर दायित्व का निर्वाहन कर रहे थे। श्री सिंह बाल्य काल से आरएसएस में जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह के बाद 2020 में भाजपा में जुडे। उसके बाद 2021 में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री बने। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति आस्था व विश्वास के साथ सभी को एक साथ लेकर कार्य किया है। जिसको देखते हुए पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया है। पार्टी के मार्गदर्शन पर आगे पार्टी व संगठन हित में काम करूंगा। यह भी पढ़ें- भाजपा के छह मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा उन्होंने बताया कि पार्टी का दायित्व मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यम...