बागपत, मई 28 -- भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने बड़ौत कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, घटना को लेकर कार्यकर्ताओं रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि वह नोएड़ा से अपनी कार में बड़ौत आ रहे थे। रास्ते में उनके पास व्हाटसएप काल आई। काल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बहुत ड्रामा कर रहा है। इसको बंद कर दे। वरना हत्या कर दी जाएगी। इस मामले को उन्होंने अपने दूसरे फोन से रिकार्ड कर लिया। बड़ौत पहुंचने के बाद नितिन चौधरी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, घटना को लेकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.