बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस रविवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया और आकर्षक रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को जाता है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को घर-घर...