दुमका, अप्रैल 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 अप्रैल को प्रस्तावित झारखंड बंद को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त जानकारी दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने दी है। कहा है कि यह निर्णय छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है। 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाली जेईई मेंस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी छात्र को असुविधा का सामना न करना पड़े।कहा कि भाजपा हमेशा समाज के हर वर्ग के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा यह महत्वपूर्ण समय है, इसलिए पार्टी ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए झारखंड बंद की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि न्याय की लड़ाई अपनी जगह जारी रहेगी, लेकिन छात्रों के हितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.