प्रयागराज, मार्च 9 -- भाजपा महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के संयुक्त तत्वावधान में होली और वसंतोत्सव कार्यक्रम 15 मार्च को परेड मैदान में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की टीमें भी बनाई गई है जो विभिन्न व्यवस्थाओं को देखेगी। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, रमेश पासी, मुरारीलाल अग्रवाल, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, राजेश गोंड, डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, शिखा रस्तोगी, शोभिता श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मनोज श्रीवा...