नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार को उत्तर पश्चिम, बाहरी दिल्ली, दक्षिण और महरौली जिले का दो दिवसीय रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हर कार्यकर्ता हमारा गौरव है। इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन के विकास से लेकर एआई तक की जानकारी देकर उनके कौशल, तर्क शक्ति, मीडिया व सोशल मीडिया प्रबंधन को नई धार देने का प्रयास है। उत्तर पश्चिम जिले का प्रशिक्षण शिविर अलीपुर स्थित खाटूधाम में आयोजित हुआ। इसके उद्घाटन सत्र में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इंद्राज सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ता विकास एवं दायित्व बोध विषय पर संबोधित किया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्र...