दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय डंगालपाड़ा में भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम पर भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है,जो देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.