शामली, अप्रैल 6 -- नीरज भार्गव शामली। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जनपद में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन की नीतियों, विचारधारा व कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत संकल्प है। पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें उन महापुरुषों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत संगठन आज एक विशाल वटवृक्ष बना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के इस अभियान से जुड़कर देश को विकसित और आत्मनिर्भर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.