गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी का सोमवार को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय पिंडरा में बैठक हुई। बैठक जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। उसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य और संगठित रूप से सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। उस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।बैठक में भाजपा नेता डॉ पतंजलि केशरी, जिला आईटी सेल के अभिषेक कश्यप, अशोक केशरी, श्रीकांत पां...