मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- पड़री,मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विकास खंड पहाड़ी के पड़री बाजार में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उत्साह पूर्वक दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। जिसका मूल आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और निरंतर मेहनत है। सिद्धार्थ उर्फ महावीर सिंह, हीरामणि, दिव्यांशु अग्रहरी, अभिरंजन सिंह, सूरज मोदनवाल, अमित गुप्ता, अर्जुन अग्रहर...