मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय जीवन के 25 वर्ष पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन बाझिला स्थित भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय में शनिवार को हुआ। शुभारंभ पटना साहेब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक ने किया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें प्रधानमंत्री की राजनैतिक जीवन यात्रा और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को बताया जाएगा। महामंत्री उपेंद्र पासवान को कार्यक्रम का जिला संयोजक एवं सभी कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सफल संचालक के लिए महिला जिलाध्यक्ष याचना शाही, अजा. जिलाध्यक्ष जीतेंद्र राम, जिला मंत्री बैजू कुशवाहा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सोनू कौशिक कार्यक्र...