चतरा, अक्टूबर 8 -- चतरा, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को चतरा जिला के कॉलेज मैदान में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए। उन्होंने सेवा ज्योति की मशाल हाथ में लेकर क्षेत्रवासियों के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा। सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा काल पूर्ण होने पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्र...