गौरीगंज, जुलाई 31 -- अमेठी। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में समरसता संकल्प अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले के सभी 19 मंडलों में कलश पूजन और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 29 जुलाई को संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी में विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। इसके बाद भाजपा अमेठी का कलश जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अरुण मिश्रा ने प्राप्त किया। काशी से प्रस्थान कर पावन कलश शुक्रवार को जिले की सीमा स्थित शारदन चौराहा मुंशीगंज पहुंचा। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान के तहत आए कलश का किया स्वागत यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ...