खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता भाजपा का सफर असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से भरी अमर गाथा है। यह बातें सोमवार को बहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर सभी समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का स्थापना हुई थी। वही भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत के नेतृत्व में धूमधाम से किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् गीत के साथ की गई।वही स्थापना दिवस बैठक कार्यक्रम ...