भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण है : मानवेंद्र सिंह चौहान
औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र के साथ हुई। समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कार्य विस्तार और चुनाव प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को समय-समय पर संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' और 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' का मंत्र देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.