नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह 2014 से ही विदेशी सोशल मीडिया की मदद से भारत विरोधी विमर्श गढ़ रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल, उनकी सोशल मीडिया और सलाहकार टीम और वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विदेशी ताकतों की मदद लेने से भी परहेज नहीं किया। पात्रा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अन्य देशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र के इशारे पर भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा का एक्स अकाउंट भी अमेरिका में स्थित है। पात्रा ने मीडिया को विभिन्न एक्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.